Faridabad News: गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर महिला से 15 लाख रुपये ठगे

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: -व्हाट्सऐप पर एपीके लिंक खोलने के बाद फोन हैक कर की धोखाधड़ीफरीदाबाद, संवाददाता। साइबर ठगों ने घरेलू गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर सेक्टर-15 निवासी एक महिला से 15.18 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने...

Faridabad News:  गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर महिला से 15 लाख रुपये ठगे

Faridabad News: -व्हाट्सऐप पर एपीके लिंक खोलने के बाद फोन हैक कर की धोखाधड़ी फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर ठगों ने घरेलू गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर सेक्टर-15 निवासी एक महिला से 15.18 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने महिला को अदानी गैस के नाम से मैसेज भेजा और व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर उसे खोलने के लिए कहा। इसके बाद मोबाइल फोन में एपीके फाइल इंस्टॉल करवाकर फोन हैक कर लिया और बैंक खाते से तीन ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाल ली। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर ठगी

सेक्टर-15 निवासी 55 वर्षीय अंजू तनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू महिला हैं। नौ अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें गैस बिल जमा नहीं करने पर घर का गैस कनेक्शन काटने की बात कही गई थी। मैसेज में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें व्हाट्सऐप के जरिए एक लिंक भेजा गया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि लिंक खोलकर अपनी जानकारी भरने और बताए गए तरीके से प्रक्रिया पूरी करने पर गैस कनेक्शन नहीं कटेगा।

तीन ट्रांजेक्शन में खाते से निकले रुपये

महिला के अनुसार, उन्होंने लिंक खोलने के बाद आरोपी के कहने पर अपने मोबाइल की सेटिंग बदल ली और उनके बैंक की नेट बैंकिंग संबंधी जानकारी भर दी। उस समय भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद 11 अक्टूबर को उनके बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 15.18 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी के बारे में जानकारी होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने 12 अक्तूबर को साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------

अमित भाटिा

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦महिला से कितनी रकम की ठगी हुई?−
महिला के बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 15.18 लाख रुपये निकाले गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर महिला से 15 लाख रुपये ठगे