Faridabad News: देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Faridabad News: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार रखने के आरोप में राज नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। उसे गांव कांवरा के पास से पकड़ा गया। उसकी तलाशी में एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसे उसने दिल्ली के गांव अली से 4 हजार रुपये में खरीदा था। आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चुका है।

Faridabad News: फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में राज नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गांव कांवरा के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार दिल्ली के गांव अली से 4 हजार रुपये में खरीदा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर 25 जुलाई की रात सेक्टर-21सी स्थित एक घर में सोने के आभूषण चोरी किए थे। आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।


