Faridabad News: आभूषण चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में चोर इमरान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 20 सितंबर को संजय के घर से नकदी, चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन चुराए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद की गई संपत्ति भी जब्त की है। मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

Faridabad News: आभूषण चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में घर से मोबाइल फोन, नकदी और चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पलवल के इमरान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, पांच जोड़ी चांदी की पायल और 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सिकरोना कॉलोनी निवासी संजय ने शिकायत दी थी कि 20 सितंबर की रात ड्यूटी से लौटने के बाद वह परिवार के साथ सो गया। सुबह उठने पर अलमारी से नकदी व चांदी के आभूषण तथा घर से तीन मोबाइल फोन गायब मिले।

शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 20/21 सितंबर की रात दीवार फांदकर घर में घुसा और दो साथियों के साथ चोरी कर फरार हो गया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।--

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: आभूषण चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार