बदहाल शहर से जनता परेशान : बलजीत कौशिक

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में कांग्रेस ने बिगड़ी सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सफाई व्यवस्था को संभालने में असफल रही है। उन्होंने हड़ताल के कारण शहर में बढ़ते कूड़े और बीमारियों के खतरे का भी जिक्र किया।

बदहाल शहर से जनता परेशान : बलजीत कौशिक

फरीदाबाद, सरसमल। शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने सेक्टर-12 से लघु सचिवालय तक मार्च निकालकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सरकार पर सफाई व्यवस्था संभालने में विफल रहने और भ्रष्टाचार बढ़ाने के आरोप लगाए गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि नगर निगम और फायर विभाग के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण पूरे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और बदबू फैल रही है।

इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के शहरी विकास मंत्री फरीदाबाद से विधायक होने के बावजूद शहर की हालत सुधारने में नाकाम रहे हैं। कांग्रेस ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।