जनगणना की ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर नौ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई
फरीदाबाद के नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जनगणना ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के कारण नौ कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इन कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए हैं। जनगणना कार्य भारत सरकार के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जनगणना की ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सख्त रुख अपनाया है और नौ कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। यह सभी डीएवी मैनेजमेंट कॉलेज से जनगणना के लिए सुपरवाइजर नियुक्त किए गए थे। इनका वेतन रोकने के भी आदेश दिए गए हैं। बता दें कि यह 9 कर्मचारी जनगणना कार्य की ड्यूटी पर विभाग द्वारा बार बार जारी सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे हैं उसी के आधार पर जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। चार्ज ऑफिसर सुमन रतरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना का कार्य भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है।
इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेशों की अवहेलना को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा जनगणना कार्य में निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते मुख्य जनगणना अधिकारी द्वारा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीके से निभानी होगी, अन्यथा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे जनगणना के कार्य को गंभीरता से लेते हुए सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


