Faridabad News: गड्ढों और सड़क संबंधी शिकायतों के समाधान करेगी निजी एजेंसी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: फरीदाबाद नगर निगम म्हारी सड़क पोर्टल और सोशल मीडिया पर मिलने वाली सड़क संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए निजी एजेंसी की सेवाएं लेगा। योजना पर अगले महीने से काम शुरू हो सकता है और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छह महीने की सेवाओं पर करीब 1.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एजेंसी का काम शिकायतों पर समय से कार्रवाई और समाधान की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना होगा।

Faridabad News: गड्ढों और सड़क संबंधी शिकायतों के समाधान करेगी निजी एजेंसी

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में सड़क संबंधी समस्याओं को दूर करने और लोगों की शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए निजी एजेंसी का सहारा लिया जाएगा, जो विशेष रूप से म्हारी सड़क पोर्टल और सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों का समाधान करेगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अगले महीने से योजना पर काम शुरू किया जा सकता है। शहर में सड़कों की खराब स्थिति, गड्ढे और मरम्मत से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती हैं। कई बार सड़क से संबंधित शिकायतों के समाधान में देरी होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी समस्याओं को लेकर लोग संबंधित विभागों के अलावा ऑनलाइन माध्यमों से भी शिकायत दर्ज कराते हैं। म्हारी सड़क पोर्टल और सोशल मीडिया भी लोगों के लिए अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने का माध्यम बन चुके हैं। नगर निगम की ओर से इन माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों के निपटारे के लिए एजेंसी की सेवाएं लेने की योजना बनाई गई है। इसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर दर्ज होने वाली शिकायतों के समाधान का काम किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य शिकायतों पर कार्रवाई की प्रक्रिया को बेहतर बनाना और लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है।

--

शिकायतों पर कार्रवाई और समाधान

शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई पर रहेगा जोर

शहर में सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए केवल शिकायत दर्ज होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन पर समय रहते कार्रवाई होना भी जरूरी है। कई बार लोग सड़क में गड्ढे होने या मरम्मत की जरूरत से संबंधित समस्याएं उठाते हैं। ऐसी शिकायतों का समय पर समाधान नहीं होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। म्हारी सड़क पोर्टल और सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों के निपटारे के लिए एजेंसी की सेवाएं लेने से इस दिशा में काम को व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, व्यवस्था का वास्तविक असर इस बात पर निर्भर करेगा कि शिकायतों पर कितनी तेजी से कार्रवाई होती है और समस्याओं का समाधान कितनी प्रभावी तरीके से किया जाता है।

--

सेवाओं पर खर्च और तय अवधि

छह महीने तक ली जाएंगी सेवाएं

नगर निगम शिकायतों के समाधान से जुड़ी सेवाओं पर करीब 1.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्य को पूरा करने के लिए छह महीने का समय तय किया गया है। इस अवधि में एजेंसी को निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर म्हारी सड़क पोर्टल और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली रोजाना की शिकायतों के समाधान के लिए सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी।

--

एजेंसी की जरूरत क्यों

क्यों पड़ी नई एजेंसी की जरूरत

शहर में म्हारी सड़क पोर्टल और सोशल मीडिया के माध्यम से रोजाना सड़क संबंधी शिकायतें मिलती हैं। इन शिकायतों का समय पर निपटारा करने और कार्रवाई की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए एजेंसी की सेवाएं ली जा रही हैं। इससे शिकायतों के समाधान में तेजी लाने और लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

--

नगर निगम का बयान

शहर में म्हारी सड़क पोर्टल और सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों का समय पर समाधान कराने के लिए एजेंसी की सेवाएं ली जाएंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -ओमवीर सिंह,अधिक्षण अभियंता, नगर निगम

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦एजेंसी किन शिकायतों का समाधान करेगी?−
एजेंसी म्हारी सड़क पोर्टल और सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने वाली सड़क संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए सेवाएं देगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: गड्ढों और सड़क संबंधी शिकायतों के समाधान करेगी निजी एजेंसी