Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Chaudhary District Singh High Performance Center Wins U-12 Cricket Tournament
 दो खबरें : चौधरी जिले सिंह हाई परफॉर्मेंस सेंटर 47 रन से जीता

दो खबरें : चौधरी जिले सिंह हाई परफॉर्मेंस सेंटर 47 रन से जीता

संक्षेप: फरीदाबाद में प्रथम ऑल इंडिया शशि वशिष्ठ मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में चौधरी जिले सिंह हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने इवांका स्पोर्ट्स क्लब को 47 रन से हराया। पार्थ शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। रावल क्रिकेट अकादमी ने विजय यादव क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराया। कनिष्क भाटिया को भी मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Wed, 12 Nov 2025 03:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। प्रथम ऑल इंडिया शशि वशिष्ठ मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में चौधरी जिले सिंह हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने इवांका स्पोर्ट्स क्लब को 47 रन से हराया। पार्थ शर्मा को शानदार बल्लेबाजी करने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। 30 ओवर के मुकाबले में चौधरी जिले सिंह हाई परफॉर्मेंस सेंटर की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। देव सोढ़ी ने 61 और पार्थ शर्मा ने 48 रन बनाए। इवांका स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कृष्ण राजपूत, आशीष गिरी, हर्ष, विपिन और संचित ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते इवांका स्पोर्ट्स क्लब की टीम पांच विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना पाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भव्य राजपूत ने 43 और सार्थक भाटिया ने 17 रन बनाए। चौधरी जिले सिंह हाई परफॉर्मेंस सेंटर की ओर से अभिनव पांडे ने दो, मयंक नायक, दक्ष भड़ाना ने एक-एक विकेट लिया। पार्थ शर्मा को मैन ऑफ द मैच और भव्य राजपूत को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया। ----- रावल क्रिकेट अकादमी पांच विकेट से जीती फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में रावल क्रिकेट अकादमी ने विजय यादव क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराया। विजय यादव क्रिकेट अकादमी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। रॉनी ने 48 और हार्दिक ने 35 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से कनिष्क भाटिया ने तीन व वीर ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रावल क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट के नुकसान पर 27 ओवर में 160 रन बनाकर जीत हासिल की। हितेश शर्मा ने 56 और जय गौतम 43 रन बनाए। विजय यादव क्रिकेट अकादमी की ओर से रुद्र व हेमंत ने दो-दो विकेट लिए। कनिष्क भाटिया को मैन ऑफ द मैच दिया गया। ---- अभिषेक शर्मा