Faridabad News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शपथ ली
Faridabad News: फरीदाबाद में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रधान विवेक रावत ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। समारोह में बार काउंसिल के सदस्य ने लाइब्रेरी के लिए चेक भी प्रदान किया, जिससे युवा अधिवक्ताओं को फायद होगा।

Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को बार रूम में आयोजित किया गया। समारोह में प्रधान विवेक कुमार उर्फ बॉबी रावत, वरिष्ठ उपप्रधान भीष्म नारायण मुदगिल, महासचिव संजीव अत्री समेत अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं कर्तव्यों की शपथ ली। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान विवेक रावत ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से पैरवी करने के साथ बार की एकता को भी बनाए रखा जाएगा।
समारोह में पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य प्रदीप परमार ने बार की लाइब्रेरी के लिए बार काउंसिल फंड से दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि राशि से कानून से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें खरीदी जाएंगी, जिससे विशेषकर युवा अधिवक्ताओं को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्णयों व कानूनी सामग्री का लाभ मिलेगा। अधिवक्ता मोहन तिवारी ने पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य प्रदीप परमार का सम्मान-चिह्न, शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।-----अमित भाटिया

