बदरपुर टोल प्लाजा पर बिना रुके टैक्स कटेगा
फरीदाबाद। केशव भारद्वाज दिल्ली-आगरा हाईवे का बदरपुर टोल टैक्स प्लाजा टोल बैरियर मुक्त होगा। छह माह के अंदर इस टोल प्लाजा पर वाहनों को बिना रोके टोल टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फरीदाबाद। केशव भारद्वाज दिल्ली-आगरा हाईवे का बदरपुर टोल टैक्स प्लाजा टोल बैरियर मुक्त होगा। छह माह के अंदर इस टोल प्लाजा पर वाहनों को बिना रोके टोल टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाईटेक सिस्टम लगने के बाद यहां कैमरों से टोल टैक्स की वसूली होगी।
टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या
दिल्ली और फरीदाबाद के बीच बदरपुर टोल प्लाजा से करीब 50 हजार वाहन हर रोज गुजरते हैं। टोल वसूलने के लिए यहां पर बैरियर लगा हुआ है। इस वजह से टोल कटवाने के लिए वाहनों को रुकना पड़ता है। सुबह-शाम व्यस्त घंटों में यहां वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। इसे देखते हुए एनएचएआई प्रबंधन ने इस टोल प्लाजा पर टोल बैरियर खत्म करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है। अगले छह माह में इसे पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य तय किया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बदरपुर टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें खत्म हो जाएंगी। इससे वाहन चालक बेरोकटोक निकल सकेंगे। अधिकारियों का दावा है कि इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि ईंधन की बचत और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
नई टोल वसूली प्रणाली
नई टोल वसूली प्रणाली के तहत बदरपुर फ्लाईओवर के ऊपर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) तकनीक होगी, जो गुजरने वाले हर वाहन की नंबर प्लेट को तुरंत पढ़ लेगी। इसके साथ फास्टैग स्कैनर भी लगाए जाएंगे। जिससे वाहन के फास्टैग खाते से अपने आप ही टोल राशि कट जाएगी। इस नई व्यवस्था में वाहन को न रुकना पड़ेगा और न ही बैरियर खुलने का इंतजार करना होगा।
-----------------------------------
वाहन की नंबर प्लेट स्कैन होगी
यह स्मार्ट सिस्टम बेहद आधुनिक होगा। यह 150 मीटर दूर से ही वाहन को स्कैन कर सकेगा। इसके अलावा एक समय में करीब 500 वाहनों की जानकारी पढ़ने और प्रोसेस करने की क्षमता रखेगा। ऐसे में सुबह-शाम व्यस्त घंटों में भी टोल व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी। नई व्यवस्था में नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती की जाएगी। यदि किसी वाहन के फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस नहीं होगा तो वाहन मालिक को ई-चालान भेजा जाएगा। इसके अलावा संबंधित वाहन से दोगुना टोल वसूला जाएगा। यदि 72 घंटे के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो वाहन को ब्लैकलिस्ट तक किया जा सकता है। इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे टोल टैक्स वसूली में गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा और राजस्व नुकसान की आशंका बेहद कम हो जाएगी।
---
प्रक्रिया की शुरुआत
‘बदरपुर टोल प्लाजा को टोल बैरियर मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले छह माह में यह प्लाजा टोल बैरियर मुक्त हो जाएगा। यहां पर अत्याधिनक कैमरों के जरिए टोल टैक्स की वसूली होगी। इससे वाहन चालकों को टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा’
धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
---------
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


