Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Athletes Shine at National Bench Press Championship Qualify for Asia Cup
नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में फरीदाबाद के तीन खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक

नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में फरीदाबाद के तीन खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक

संक्षेप:

फरीदाबाद के तीन खिलाड़ियों ने नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर स्मार्ट सिटी का नाम रोशन किया। गुरदीप सिंह बक्शी, रविंदर सिंह और दीपेश मोर ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों की सराहना की।

Jan 11, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। सेक्टर-31 स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप का चौथा और अंतिम दिन जिले के खिलाड़ियों के नाम रहा। देशभर से आए हजारों खिलाड़ियों के बीच फरीदाबाद के तीन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर स्मार्ट सिटी का नाम रोशन किया। तीनों ने अपने शानदार प्रदर्शन से एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया। मुकाबले में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की खेल नीति से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का माैका मिल रहा है। चार दिनों तक चली इस नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतियोगिता के दौरान इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। हर वर्ग में कड़ा मुकाबला रहा और कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे रविवार को हुए मुकाबले में फरीदाबाद के अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टर गुरदीप सिंह बक्शी ने मास्टर-1 वर्ग के 120 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। वे अपने अनुभव और ताकत का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंत तक मुकाबले में बने रहे। वहीं मास्टर-2 वर्ग के 93 किलोग्राम भारवर्ग में रविंदर सिंह ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा 120 किलोग्राम भारवर्ग से अधिक की श्रेणी में दीपेश मोर ने जोरदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के साथ जिले को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। रजत पदक जीतने के साथ ही गुरदीप सिंह बख्शी, रविंदर सिंह और दीपेश मोर ने साल के अंत में कतर में होने वाले एशिया कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। नियमों के अनुसार प्रतियोगिता में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है। ऐसे में फरीदाबाद के तीन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन जिले के खेल इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ता है। रविंदर सिंह का प्रदर्शन रहा सबसे खास इस प्रतियोगिता में रविंदर सिंह का प्रदर्शन सबसे खास रहा। उन्होंने न सिर्फ अंतिम दिन रजत पदक जीता, बल्कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन ही स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर लिया था। इस तरह रविंदर ने एक ही प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की। उनके इस प्रदर्शन की दर्शकों ने जमकर सराहना की। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने फरीदाबाद के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।