
आरोपी दोनों डॉक्टर की चर्चा
संक्षेप: फरीदाबाद में दिल्ली ब्लास्ट के संदिग्ध आरोपियों डॉक्टर उमर और डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनी की चर्चा हो रही है। दोनों डॉक्टरों की काबलियत की तारीफ हो रही है, लेकिन उनके खिलाफ लगे आरोपों के बाद अल-फलाह अस्पताल में मरीजों की संख्या कम हो गई है। लोग यहां आने में डर रहे हैं।
फरीदाबाद। दिल्ली ब्लास्ट के संदिग्ध आरोपी डॉक्टर उमर और आतंकी तंत्र मॉड्यूल मामले के आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनी को लेकर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। उनकी वारदात की तो घोर निंदा कर ही रहे हैं, लेकिन साथ ही उनकी काबलियत की चर्चा भी खूब हो रही है। लोगों का कहना है कि डॉक्टर उमर अच्छे सर्जन थे, मरीज उनसे ऑपरेशन करवाना पसंद करते थे। उसी प्रकार डॉक्टर मुजम्मिल अच्छे फिजिशियन बताए जा रहे हैं। लोगों के प्रति दोनों का व्यवहार काफी अच्छा रहता था। डॉक्टर मुजम्मिल की ड्यूटी आपातकाल में रहती थी। विशेष बात यह है कि डॉक्टर मुजम्मिल अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में बतौर फिजिशियन तैनात थे, इसकी पुष्टि फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी, लेकिन डॉक्टर उमर को लेकर उपरोक्त चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक स्थानीय पुलिस ने नहीं की है।

---------- अल-फलाह अस्पताल जाने से परहेज करने लगे मरीज दिल्ली में हुए ब्लास्ट और गांव धौज, गांव फतेहपुर तगा की कॉलोनी में बरामद हुए संदिग्ध विस्फोटक और हथियार के बाद आरोपियों का लिंक अल-फलाह अस्पताल जुड़ने के बाद इलाके में माहौल बदलने लगा है। अल-फलाह अस्पताल में उपचार करवाने वालों की संख्या कम हो रही है। लोगों का कहना है कि यह मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसियों का इलाके में आना जाना ज्यादा हो गया है। लोग इसकी वजह से ख़ौफ़ में आ गए हैं। ऐसे में लोग यहां आने से कतरा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




