Faridabad Administration Plans to Dispose of Debris by Constructing a Boundary Wall in Aravalli अरावली वन क्षेत्र को कब्जे से बचाने के लिए चारदीवारी बनेगी, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Administration Plans to Dispose of Debris by Constructing a Boundary Wall in Aravalli

अरावली वन क्षेत्र को कब्जे से बचाने के लिए चारदीवारी बनेगी

फरीदाबाद। केशव भारद्वाज अरावली में अवैध निर्माणों को तोड़ने के बाद पड़े मलबे

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादTue, 7 Oct 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
अरावली वन क्षेत्र को कब्जे से बचाने के लिए चारदीवारी बनेगी

फरीदाबाद। केशव भारद्वाज अरावली में अवैध निर्माणों को तोड़ने के बाद पड़े मलबे का निस्तारण करना प्रशासन का सिरदर्द बना हुआ है। अब इस मलबे से अरावली के वन क्षेत्र की चारदीवारी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। अरावली पहाड़ी में वन विभाग ने नगर निगम प्रशासन की मदद इस वर्ष मई माह में तोड़फोड़ शुरू की थी। करीब पौने दो माह तक चली इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान यहां बने 241 निर्माणों को तोड़ दिया था। बड़े पैमाने पर हुई तोड़फोड़ के बाद अरावली वन क्षेत्र में भारी पैमाने पर मलबा बिखरा पड़ा है।

अब प्रशासन को इस मलबे का निस्तारण करना है। सैकड़ों की संख्या में तोड़े गए अवैध निर्माणों की वजह से यहां काफी मलबा है। प्रशासन इस मलबे को अरावली से बाहर करने पर मंथन करने में जुटा है। पहले इस मलबे को यहां से बाहर डालने पर विचार किया गया था, लेकिन इस मलबे को बाहर डालने पर प्रशासन को ट्रांसपोर्ट के लिए बड़ी राशि खर्च करनी पड़ेगी। प्रशासन ने दूसरी वैकल्पिक योजना तैयार की है। इसके तहत अरावली में पड़े मलबे से वन क्षेत्र की चारदीवारी की जाएगी। इससे मलबे का भी निस्तारण हो जाएगा और वन क्षेत्र की सुरक्षित हो सकेगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मंजूरी मिलते ही चारदीवारी बनाने का काम शुरू हो जाएगा। चारदीवारी के लिए प्रशासन को ज्यादा बजट भी खर्च नहीं करना होगा। मंजूरी मिलने के बाद निगम प्रशासन निगम के वन क्षेत्र का सर्वे कर जगह चिन्हित करेगा, जहां-जहां पर चारदीवारी होगी। इसके लिए प्रशासन को अनुमति भी लेनी होगी, क्योंकि अरावली में गैर वानिकी कार्य करने पर प्रतिबंध है। -- अरावली में 780 एकड़ में है अवैध निर्माण: अरावली में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हैं। वन विभाग का सर्वे के मुताबिक, अरावली में 780.26 एकड़ क्षेत्र में अवैध निर्माण बने हुए हैं। अनंगपुर गांव में 286 एकड़ में 5948, अनखीर गांव में 250 एकड़ में 339, लक्कड़पुर गांव 197 एकड़ में 313 और मेवला महाराजपुर में 46 एकड़ में 193 में अवैध निर्माण बने हुए हैं। वन विभाग 261.06 एकड़ क्षेत्र में पहले 88 स्थानों पर 241 अवैध निर्माणों को तोड़ा गया था। द्वितीय चरण में भी अरावली में बने अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे, लेकिन अवैध कब्जे तोड़ने का द्वितीय चरण कब शुरू होगा, यह अभी पता नहीं चल सका है। -- ‘अरावली के वन क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए मलबे से चारदीवारी करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। अरावली से मलबे को बाहर डालना चारदीवारी करने के मुकाबले ज्यादा खर्चीला होगा सलोनी शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम ----------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।