ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादढोल-नगाड़े बजा बप्पा को दी विदाई

ढोल-नगाड़े बजा बप्पा को दी विदाई

फरीदाबाद। शहर में गणेश उत्सव की धूम है। गणेश मंडल ओल्ड फरीदाबाद द्वारा खत्री वाडा में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया...

ढोल-नगाड़े बजा बप्पा को दी विदाई
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 25 Sep 2023 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। शहर में गणेश उत्सव की धूम है। गणेश मंडल ओल्ड फरीदाबाद द्वारा खत्री वाडा में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव के तहत जहां प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई वहीं प्रसाद आदि भी वितरित किया गया। सोमवार को ढोल नगाड़ों की थाप के साथ गणपति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा के साथ गांव मंझावली में गणपति का विसर्जन किया।
विसर्जन जुलूस में ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए सभी लोग गुलाल उड़ा रहे थे इस दौरान सभी लोगों ने गणपति को गणपति बाप्पा मोरिया के जयकारों के साथ विदा किया और अगले बरस तू जल्दी आने की कामना की इस मौके पर मुख्य रूप से दीपक वर्मा, तरुण सिंघला, राजेश वर्मा, विकास वेताल, आशु कटारिया, हितेश वर्मा, हिमांशु शर्मा, समीर सिंघला, मोहित वर्मा, पंकज वर्मा, सन्नी वर्मा, बुद्धदेव मायती, सुनील वर्मा, कुशल शर्मा, रवि वर्मा, रोहित सिंघला, नितिन सिंघला, रोहित गर्ग, गौरव वर्मा, आनंद पंडितजी आदि मौजूद थे।

जिले में सोमवार को कई स्थानों पर गणपति बप्पा को विदाई दी गई। पार्क इलीट प्रीमियम सोसाइटी में भी इको फ्रैंडली गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। सोमवार को गणेश प्रतिमा को सोसाइटी में ही बनाए गए अस्थाई टब में मूर्ति विसर्जित की गई। यहां प्रधान अवनींद्र तिवारी ने बताया कि विशेष मुहूर्त में विधिवत पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश की ईको फ्रेंडली प्रतिमा को टब में विसर्जित कर गणपति बप्पा को विदाई दी गई है। पूजा अर्चना के बाद मंदिर में प्रसाद का वितरण भी किया गया। इसके अलावा सेक्टर- 21 डी में गणपति बप्पा की विदाई यात्रा निकाली गई। विदाई यात्रा के बाद गणपति की ईको फ्रेंडली प्रतिमा को पानी की बाल्टी में विसर्जित किया गया। दरअसल, जिले में सभी त्योहारों को बड़ी ही धूमधाम से मनाया से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूरे विधि विधान से पूजा की। शहर में लोगों ने पांच दिन पूजा के बाद मूर्ति का विसर्जन कर दिया तो वहीं कुछ लोग दसवें दिन मूर्ति विसर्जित करेंगे। लोगों ने बप्पा के अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ बप्पा की प्रतिमा विसर्जित किया। लोग अबीर और गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।

रविवार को भी हुए मूर्ति विसर्जन

महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजीत सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव गाँधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। मंडल द्वारा 24 सितम्बर को मंडल द्वारा बाप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा दोपहर 2 बजे से निकाली गई। यात्रा में भक्त जनों ने ढोल ताशे की धाप पर नाच गा कर एवं गुलाल एक दुसरे को लगाकर बाप्पा को नम आँखों से विदाई दी व बाप्पा से कहा की अगले बरस तू जल्दी आ । बाप्पा की विसर्जन शोभायात्रा गाँधी कॉलोनी उत्सव स्थल से चलकर 5बी पहुंची वहा पर सभी भक्तजनों का फूल माला द्वारा आदर सत्कार किया गया एवं सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। बाप्पा की आरती के बाद भक्त जनों ने बाप्पा को भावुक होकर विदाई दी एवं विसर्जन स्थल बाप्पा के जयघोष से गूंज उठा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े