घर में घुसकर परिवार पर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप
बल्लभगढ़ के सुभाष कॉलोनी में एक परिवार पर हमला किया गया। पीड़ित योगेश कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल को कंचन सिंह और अन्य ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। हमलावरों ने धारदार हथियारों के साथ जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी गई है। पीड़ित ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बल्लभगढ़,अशोक जैन। आदर्श नगर थाना क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी में रविवार रात एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित योगेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान कंचन सिंह अपने साथ कई लोगों को लेकर उनके घर पहुंचा और बिना किसी कारण के उनके परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने घर का सामान भी तोड़ दिया। हमले में योगेश कुमार के साथ उनकी माता, पत्नी, भाई और पिता को भी चोटें आई हैं।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के साथ आई महिलाओं ने भी गाली-गलौच की और ईंट-पत्थर फेंके।शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी अपने साथ धारदार हथियार जैसे चाकू लेकर आए थे और सभी ने मिलकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि यदि झगड़ा कुछ देर और बढ़ता तो घटना और गंभीर रूप ले सकती थी। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी सरकारी अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट भी तैयार कराकर पुलिस को सौंप दी गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके दो मोबाइल फोन, एक सोने की चेन और उनकी पत्नी का मंगलसूत्र भी तोड़ दिया। घटना की पूरी वारदात घर में लगे कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दी गई है। शिकायत में कंचन सिंह, उसके बेटे लक्की, दामाद धीरज, बिजेंद्र कपासिया सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कुछ आरोपी अज्ञात बताए गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए, क्योंकि उन्हें अभी भी आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


