ट्रैफिक जांच के दौरान नकली पुलिसकर्मी हत्थे चढ़ा

Feb 13, 2026 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक नकली पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने टोल टैक्स से बचने के लिए खुद को हरियाणा पुलिस का एएसआई बताया। जांच में पता चला कि उसके पास एक सिपाही का फर्जी पहचान पत्र था। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

ट्रैफिक जांच के दौरान नकली पुलिसकर्मी हत्थे चढ़ा

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-आगरा हाईवे के बड़खल मोड़ चौक पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान कार सवार एक नकली पुलिसकर्मी हत्थे चढ़ गया। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में टोल टैक्स से बचने के लिए नकली पुलिसकर्मी बनने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक, 12 फरवरी को बड़खल मोड़ चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवाया तो चालक ने अपने आपको हरियाणा पुलिस का एएसआई बताकर जाने देने के लिए बोला। कार चालक ने अपने आपको सूरजकुंड थाने का पुलिसकर्मी बताया।

इस पर वहां जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने कार चालक से उसका पहचान पत्र मांगा। इस पर कार चालक ने एक सिपाही का पहचान पत्र दिखा दिया। इससे पुलिस को शक पैदा हुआ। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि कार चालक पुलिस विभाग में कार्यरत नहीं है। उसने अपनी कार के आगे-पीछे पुलिस के स्टीकर भी लगवाए हुए थे। इस मामले का पता चलने पर ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड नसीब की शिकायत पर मामला दर्ज करवाया गया है। आरोपी की पहचान अनंगपुर गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने अनखीर निवासी अपने एक परिचित सिपाही के आईकार्ड की फोटो खींचकर आईकार्ड बनवा लिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;