सोसायटी में आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न, दलीप सिंह चौहान अध्यक्ष निर्वाचित

Feb 28, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद के सेक्टर-75 स्थित 'द रिसॉर्ट' सोसायटी में आरडब्ल्यूए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए। दलीप सिंह चौहान भारी बहुमत से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर रविंदर शर्मा, वरुण सुखीजा, बबीता और नवीन कुमार चुने गए। निवासियों ने चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रशासक का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष ने सोसायटी को मॉडल बनाने का संकल्प लिया।

सोसायटी में आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न, दलीप सिंह चौहान अध्यक्ष निर्वाचित

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-75 स्थित ‘द रिसॉर्ट’ सोसायटी में आरडब्ल्यूए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। हरियाणा इंडस्ट्रीज रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त प्रशासक की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। भारी बहुमत से दलीप सिंह चौहान अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रविंदर शर्मा उपाध्यक्ष, वरुण सुखीजा सचिव, बबीता संयुक्त सचिव और नवीन कुमार वशिष्ठ कोषाध्यक्ष चुने गए। पूर्व में तकनीकी कारणों से आरडब्ल्यूए स्थगित कर दी गई थी। प्रशासक सीडीआर सत्यवीर सिंह की देखरेख में चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए गए, जिसके लिए निवासियों ने आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सोसायटी को एक वर्ष में मॉडल सोसायटी बनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।