Faridabad News: उमस ने किया परेशान, बारिश का इंतजार बढ़ा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में गर्मी से लोग बेहाल हुए, रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी बढ़ने और मानसून की रफ्तार कमजोर होने से उमस महसूस की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी। अगले सप्ताह तक राहत मिलने की संभावना कम है।

Faridabad News: उमस ने किया परेशान, बारिश का इंतजार बढ़ा

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में रविवार को उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हवा में नमी बढ़ने और मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ने से दिनभर चिपचिपी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिनभर लोग परेशान रहे। रविवार को सुबह से तेज धूप निकली और दोपहर तक गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। शाम के समय हल्की हवा चली, लेकिन उसमें भी नमी अधिक होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही भी कम रही।

ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. रामचंद्र सोनी ने लोगों उमस और गर्मी में पर्याप्त पानी पिएं, हल्का भोजन करें, बाहर का खाना और धूप से बचें, डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद ही मौसम में बदलाव और अच्छी बारिश की संभावना बनेगी। तब तक जिले वासियों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि हवा में निम्न दबाव की स्थिति कमजोर होने के कारण मानसून की सक्रियता फिलहाल कम बनी हुई है। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक उमसभरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।--

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।