ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादखेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आधार अनिवार्य

खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आधार अनिवार्य

शिक्षा विभाग की ओर से जुलाई के अंत तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड दिखाना आवश्यक होगा। प्रमाण-पत्र...

खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आधार अनिवार्य
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 13 Jun 2018 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षा विभाग की ओर से जुलाई के अंत तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड दिखाना आवश्यक होगा। प्रमाण-पत्र नहीं होने पर वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे, इसलिए जिन छात्रों के पास यह नहीं है वह तुरंत बनवा लें। पिछले वर्ष तक जन्म प्रमाण पत्र, दाखिला प्रमाण पत्र दिखाने पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति मिल जाती थी।

शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष जुलाई के अंततक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब चार हजार से अधिक छात्र और छात्राएं भाग लेती हैं। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस बार से जन्म प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड भी लाना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रतियोगिता के दौरान अगर किसी छात्र के पास आधार कार्ड नहीं होगा तो उसे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ही भाग लेने की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। बताया जा रहा है कि जिले में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, इनके पास आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र नहीं हैं।

उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्ष नगर निगम की ओर से जारी सिर्फ जन्म प्रमाण महत्वपूर्ण था। इस वर्ष से आधार कार्ड को भी अनिवार्य कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग के सहायक खेल अधिकारी हरवीर सिंह :

इस संबंध में जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल के प्राचार्य को जल्द ही पत्र भेज दिया जाएगा। अगले महीने से जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें