डंपर की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर एक इंजीनियर की डंपर से टक्कर में मौत हो गई। 29 वर्षीय प्रमोद, जो मथुरा के निवासी थे, बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। टक्कर के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

डंपर की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक इंजीनियर की मौत हो गई। धौज थाना पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय प्रमोद मूल रूप से मथुरा के रहने वाले थे। वे यहां फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। वे गुरुग्राम की एक कंपनी में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को प्रमोद बाइक से ड्यूटी पर गए थे। शाम को जब वह वहां से लौट रहे थे तो डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

किसी राहगीर ने फोन कर बाइक सवार के परिजनों को सड़क हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन भी वहां पहुंच गए। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को दुर्घटनास्थल से मृतक इंजीनियर की बाइक बरामद कर ली। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक और डंपर की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।