ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादकर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

बल्लभगढ़। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्रांच विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने लांबित मांगों को लेकर सेक्टर-8 स्थित एसडीओ कार्यालय पर धरना...

कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादTue, 05 Dec 2017 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बल्लभगढ़। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्रांच विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने लांबित मांगों को लेकर सेक्टर-8 स्थित एसडीओ कार्यालय पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान श्योराज सिंह भाटी ने की। धरने का संचालन जिला सचिव रमेश पाल सिंह ने किया। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय प्रधान वीरेन्द्र सिंह डंगवाल ने कार्यकारी अभियंता विधुत मंडल पर आउटसोर्सिंग में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दस महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, जब कर्मचारी वेतन अदायगी की मांग को लेकर आंदोलन करते हैं तो उनको नौकरी से हटाने के आदेश कर दिए जाते हैं। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को चेतावनी दी है कि 15 दिसम्बर तक बकाया वेतन नहीं दिया गया तो 20 दिसम्बर से कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। धरने को राजकुमार पूरन सिंह दहिया, नरोत्तम सिंह कुलदीप सिंह, रवि, मुनी लाल ने भी सम्बोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें