बिजली की चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों को पीटा

Feb 15, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

बल्लभगढ़ में बिजली चोरियों की जांच करने गई बिजली वितरण निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला किया। 14 फरवरी 2026 को भैंसरावली गांव में जांच के दौरान आरोपियों ने टीम के सदस्यों को गालियाँ दीं और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिजली की चोरी पकड़ने  गए कर्मचारियों को पीटा

बल्लभगढ़। भैंसरावली में बिजली की चोरी पकड़ने गई दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बदरौला सब डिवीजन में तैनात जेई रविन्द्र कुमार शर्मा ने थाना तिगांव में दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे एसडीओ के आदेशानुसार वह अपनी टीम अमित (जेई), पंकज (एलएम), उमेद (एलएम), रमेश (एएलएम) तथा सरकारी वाहन चालक बोबी के साथ गांव भैंसरावली में रूटीन जांच के तहत बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे थे।

शिकायत के अनुसार टीम दिनेश दीक्षित के घर जांच के लिए पहुंची और परिवार को अपना परिचय देकर छत पर कनेक्शन चेक करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान दिनेश दीक्षित, मोहित दीक्षित और गौरव दीक्षित छत पर आ गए और टीम को आगे बढ़ने से रोक दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार उन्हें छत से नीचे गली में ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद 10-12 अन्य लोगों ने भी कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसी दौरान परिवार का एक अन्य सदस्य, जिसे नवीन नाम से पुकारा जा रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;