Faridabad News: करंट लगने से 11वीं के छात्र की मौत
Faridabad News: फरीदाबाद,अमित भाटिया। न्यू भारत कॉलोनी में शनिवार सुबह बाथरूम में करंट लगने से 11वीं

Faridabad News: फरीदाबाद,अमित भाटिया। न्यू भारत कॉलोनी में शनिवार सुबह बाथरूम में करंट लगने से 11वीं कक्षा के छात्र खुशहाल की मौत हो गई। छात्र नहाने के बाद बाथरूम में तौलिया टांग रहा था। इस दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिजन उसे बचाने के लिए पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार को खुशहाल का 11वीं कक्षा का पेपर था। वह सुबह परीक्षा की तैयारी कर रहा था। स्कूल जाने के लिए तैयार होने के दौरान वह बाथरूम में नहाने के लिए गया था। नहाने के बाद तौलिया टांगते समय वह बिजली के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।--------


