
पेयजल बिल का बकाया बताकर बुजुर्ग से साढ़े चार लाख ठगे
बल्लभगढ़ के एक घर में पानी नहीं आने पर 90 वर्षीय बुजुर्ग से साइबर अपराधियों ने कॉल कर 4,64,941 रुपए ठग लिए। ठग ने बताया कि पानी का बिल बकाया है, जिसके कारण कनेक्शन काटा गया है। बुजुर्ग ने अपने बैंक डेबिट कार्ड का नंबर बताया, जिससे पैसे कट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बल्लभगढ़। सेक्टर सात में एक घर में पानी नहीं आने के बाद जब परिजनों ने विभाग को सूचित किया तो साइबर अपराधियों ने 90 साल की बुजुर्ग को पानी का बिल बकाया बताकर उनके खाते से 4,64,941 रुपए ठग लिए। पुलिस ने इस संदर्भ में बुजुर्ग की पोती की बयान पर मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर-7 निवासी अंजलि कुमार पांडे की बेटी प्रेरणा पांडे ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को उनके घर पर पानी नहीं आ रहा था तो उसने अपने दादा शिव शंकर पांडे उम्र 90 साल को कहा कि वह पानी विभाग में शिकायत कर दें।

उन्होंने पानी विभाग को शिकायत किया कि उनके घर पर पानी नहीं आ रहा है। उसके 15 मिनट के बाद उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक मोबाइल से कॉल आई और उसने बताया कि कि उनका पानी का बिल की पेमेंट 15 रुपये पेंडिंग है। इस कारण उनका पानी का कनेक्शन पीछे से काट दिया गया है, जैसे ही पेमेंट करेंगे तो आपका पानी चालू हो जाएगा। उसके बाद उसने कहा कि जिस बैंक का डेबिट कार्ड वह प्रयोग कर रहे तो उसका नंबर बताओ। तभी उसके दादाजी ने अपने एक्सिस बैंक का कार्ड नंबर बता दिया। जो इस समय उसके दादा जी के एक्सिस बैंक के अकाउंट से चार बार में 4,64,941 कट गए। इसके बाद अगले दिन उन्होंने 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


