Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsDurga Shakti Team Ensures Women s Safety in Palwal
रात में सवारी न मिलने पर दुर्गा शक्ति टीम ने युवती को घर छोड़ा

रात में सवारी न मिलने पर दुर्गा शक्ति टीम ने युवती को घर छोड़ा

संक्षेप:

पलवल में पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सराहनीय कार्य किया। टीम ने एक युवती को रात में बस अड्डे पर अकेला पाया, जो अपने गांव जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने उसे...

Dec 28, 2024 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल। पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम लगातार महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने का सराहनीय कार्य कर रही है। सेफ सिटी अभियान की इस कड़ी में गत रात्रि के समय करीब 10 बजे दुर्गा शक्ति टीम इंचार्ज महिला पुष्पा देवी के नेतृत्व में बस अड्डा एरिया में मौजूद थी। इस दौरान एक युवती खड़ी हुई मिली। जिससे पुलिस टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि युवती किसी काम से पलवल आई थी और उसे अपने गांव अल्लिका जाना है। लेकिन, रात होने की वजह से सवारी नहीं मिल रही है। वह काफी देर से गाडी का इंतजार कर रही है। लेकिन काफ़ी समय उपरांत भी सवारी न मिलने पर खुद को असहज महसूस कर रही है। इस पर पुलिस टीम ने युवती को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर घर तक पहुंचने का सराहनीय कार्य किया है। युवती और घरवालों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें