
कैल गांव में अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा
फरीदाबाद में डीटीपी इंफोर्समेंट ने कैल गांव में अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चलाया। तीन औद्योगिक शेड, दो बाउंड्री वॉल और अन्य ढांचे ध्वस्त किए गए। अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई। लोगों को चेतावनी दी गई थी कि बिना मंजूरी के निर्माण नहीं किया जाना चाहिए।
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से गुरुवार को कैल गांव की राजस्व संपदा में बस रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मौके पर बने तीन औद्योगिक शेड, दो बाउंड्री वॉल और तीन अन्य पक्के ढांचे को ध्वस्त किया। मौके पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। डीटीपी इंफोर्समेंट यजन चौधरी ने बताया कि कैल गांव के पास अवैध कॉलोनी बसने की सूचना प्राप्त हुई थी।इसे लेकर सर्वे कराया गया। जांच में पाया गया कि नियमों को दरकिनार कर प्लॉट काटे जा रहे थे और अवैध निर्माण कार्य चल रहा था। इसके बाद तोड़फोड़ कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई।
गुरुवार को सुबह टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी में निर्माण करने वालों और वहां प्लॉट खरीदने वालों को पहले ही आगाह किया गया था कि ऐसी कॉलोनियां मान्य नहीं हैं और इन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद यहां निर्माण कार्य जारी था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी किसी भी अवैध कॉलोनी को बख्शा नहीं जाएगा और बिना मंजूरी के निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्लॉट या मकान खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




