Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsDrug Trafficker Escapes Police Custody After Arrest in Faridabad
बीके से नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त से फरार

बीके से नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त से फरार

संक्षेप:

फरीदाबाद में डबुआ कॉलोनी से गिरफ्तार नशा तस्कर सूरज, जो 5.85 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसे बीके अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया था, जहां से वह भाग निकला।...

Oct 25, 2025 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, संवाददाता। डबुआ कॉलोनी से गुरुवार रात 5.85 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार एक नशा तस्कर क्राइम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। क्राइम ब्रांच की टीम उसे शुक्रवार दोपहर मेडिकल के लिए बीके अस्पताल लाई थी। अस्पताल में मेडिकल के बाद उसे अदालत में पेश किया जाता। फरार आरोपी की पहचान डबुआ निवासी 23 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी सूरज किराये के मकान में रहता था। गुरुवार रात क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम डबुआ कॉलोनी इलाके में गस्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की एक युवक नशे के कारोबार में संलिप्त है और डबुआ में नशे का सामान लेकर आने वाला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना मिलते ही टीम सतर्क हो गई और उसकी तलाश में जुट गई। इस दौरान टीम ने उसे 5.85 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।साथ ही उसके खिलाफ डबुआ थाना में एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार दोपहर क्राइम ब्रांच की टीम सूरज को बीके अस्पताल मेडिकल कराने के लिए लाई थी। इस दौरान वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। यह जानकारी पाकर पुलिस के आला अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। आननफानन में उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक सूरज पुलिस की गिरफ्त से दूर था। ---------- आरोपी बीके अस्पताल में पुलिस कर्मी से हाथ छुड़ाकर भाग गया। टीम उसकी तलाश में जुटी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -यशपाल, पुलिस प्रवक्ता: