ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबाद-मौसम में बदलाव से गर्मी से मिली लोगों को राहत

-मौसम में बदलाव से गर्मी से मिली लोगों को राहत

सोमवार की सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। रविवार को बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। दस डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मामूली बारिश से ही शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति और...

-मौसम में बदलाव से गर्मी से मिली लोगों को राहत
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 09 Apr 2018 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार की सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। रविवार को बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली। दस डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मामूली बारिश से ही शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति और पानी आपूर्ति बाधित हुई। साथ ही इस बूंदाबांदी ने किसानों को खासा परेशान किया। इन दिनों फसल की कटाई जोरों पर है। ऐसे में फसल भीग गई और नुकसान की आशंका है।

मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को भी शहर में बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि 13 अप्रेल तक अधिकतम तापमान 35 डिग्रीसेल्सियस के आसपास और आसमान में बादल छाए रहेंगे। 14 अप्रेल को तापमान बढ़ने और तपती गर्मी की आशंका व्यक्त की गई है। अप्रेल के पहले सप्ताह में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू ही किया था कि सप्ताहंत मौसम ने करवट बदली और आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी से तापमान गिरा। रविवार को बढ़ता तापमान सोमवार को 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। आसमान में बादल दोपहर बाद से छाए रहे। शहर में मौसम का आनंद लेने के लिए लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले और मौसम बूंदाबांदी का आनंद लिया। और मौसम के बदले नजारे का दीदार किया। सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा।

बूंदाबांदी के चलते शहर के 20 इलाकों में बिजली रही बंद

फरीदाबाद। बूंदाबांदी के चलते शहर के 20 से अधिक इलाकों की बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सेक्टर-12 में कई घंटे तक बिजली प्रभावित रही। इसके चलते कुछ सरकारी दफ्तरों का कामकाज भी प्रभावित रहा। फाल्ट के चलते सेक्टर-3, एनटीपीसी, रघुबीर कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व बल्लभगढ़ के कई इलाकों की बिजली गुल रही। अधिवक्ता आरएस नागर ने बताया कि सुबह से बिजली गुल होने से काफी परेशानी हुई है। फाल्ट के बाद ही बिजली निगम के कर्मचारी लाइनों में फाल्ट खोजने में जुट गए। लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते कई इलाकों में फाल्ट दूर करने में ज्यादा समय लगा। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली गुल होने के कारण कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई।

मुआवजे के लिए पहुंचने लगे किसान

कृषि विभाग के मुताबिक अप्रेल में अभी तक मात्र सात मिलीमीटर बारिश हुई है। इतनी बारिश से बड़ा नुकसान की आशंका नहीं है। लेकिन सोमवार को करीब 10 किसानों से नुकसान होने की बात कहते हुए मुआवजे के लिए आवेदन किया है। विभाग अभी इसकी जांच करेगा। कृषि विभाग के मुताबिक गेहूं कटाई करीब 70 फीसदी तक हो चुकी है।

अगले कुछ दिनों के तापमान पर एक नजर

09 अप्रेल: अधिकतम 28 और न्यूनतम 21

10 अप्रेल: अधिकतम 35 और न्यूनतम 24

11 अप्रेल: अधिकतम 34 और न्यूनतम 23

12 अप्रेल: अधिकतम 34 और न्यूनतम 22

13 अप्रेल: अधिकतम 36 और न्यूनतम 22

------अशोक कुमार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें