ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबाददहेज हत्या तीन नामजद , पति गिरफ्तार

दहेज हत्या तीन नामजद , पति गिरफ्तार

दहेज हत्या तीन नामजद, पति गिरफ्तार -संजय इंक्लेव का मामला -सारन थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता संजय इंक्लेव में एक विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मृतक के पिता का...

दहेज हत्या तीन नामजद , पति गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSun, 24 Mar 2019 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता संजय इंक्लेव में एक विवाहिता की दहेज कि लिए हत्या किए जाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सारन थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2013 में आगरा के नंगलावदी दयालबाग निवासी विनोद कुमार शर्मा ने अपनी बेटी 24 वर्षीय दिशा की शादी संजय इंक्लेव के रहने वाले राहुल के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। इधर बीते दिन विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली थी। सूचना पर मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल के लोग उसकी बेटी दिशा को तंग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि यह घटना 22 मार्च की है। मृतक के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल के लोगों ने दिशा की हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने पति राहुल, सास गीता और ससुर खेमचंद समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें