घरेलू सहायिका ने डॉक्टर दंपति के फ्लैट से 11 लाख रुपये चुराए

Jan 17, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद में एक घरेलू सहायिका ने इंस्टाग्राम पर प्रेमजाल में फंसकर डॉक्टर दंपति के फ्लैट से 11 लाख रुपये चुरा लिए। जांच में पता चला कि उसने घर से बाहर रहने पर अलमारी से पैसे चुराए और अपने प्रेमी को ऑनलाइन पैसे भेजे। पुलिस ने 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं और आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।

घरेलू सहायिका ने डॉक्टर दंपति के फ्लैट से 11 लाख रुपये चुराए

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ‘इंस्टाग्राम’ पर एक युवक के प्रेमजाल में फंसकर घरेलू सहायिका ने ग्रेटर फरीदाबाद की पार्क ग्रांड्यूरा सोसाइटी निवासी डॉक्टर दंपति के फ्लैट से 11 लाख रुपये चोरी कर लिए। बीपीटीपी थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी घरेलू सहायिका से चोरी किए गए रुपयों में से 50 हजार बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला डॉक्टर ने बीपीटीपी थाना पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने घर की अलमारी में करीब 11 लाख रुपये नगद रखे हुए थे। हाल ही में 15 जनवरी जब अलमारी को खोला तो उसमें रुपये गायब थे। पीड़ित डॉक्टर ने घरेलू सहायिका पर भी शक जताया था।

शक के आधार पर पुलिस ने घरेलू सहायिका से पूछताछ की। उसने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी घरेलू सहायिका को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान घरेलू सहायिका ने बताया कि उसे अलमारी में रुपये होने की जानकारी थी। जब डॉक्टर दंपति घर से बाहर होता था तो वह अलमारी खोलकर नकदी चोरी कर लेती थी। उसने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया हुआ है। उसका संपर्क एक युवक से हो गया था। उसने उससे शादी करने का वायदा किया था। उसने उससे कहा था कि वह मुसीबत में फंस गया है। उसे रुपयों की जरूरत है। इस पर उसने उसकी मदद करने के लिए डॉक्टर दंपति के यहां से चोरी करनी शुरू कर दी थी। वह अपने प्रेमी के पास ऑनलाइन रुपये भेज रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।