ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादपानी की किल्लत से परेशान गांधी कॉलोनी के लोगों नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया

पानी की किल्लत से परेशान गांधी कॉलोनी के लोगों नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया

बीते कई दिनों से पेयजल किल्लत झेल रहे गांधी कॉलोनी के गुस्साए लोगों ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर मुख्य अभियंता और कार्यकारी अभियंता के कार्यालयों के सामने नारेबाजी। गुस्साई महिलाओं ने अपना...

पानी की किल्लत से परेशान गांधी कॉलोनी के लोगों नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 19 Mar 2018 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते कई दिनों से पेयजल किल्लत झेल रहे गांधी कॉलोनी के गुस्साए लोगों ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर मुख्य अभियंता और कार्यकारी अभियंता के कार्यालयों के सामने नारेबाजी। गुस्साई महिलाओं ने अपना रोष व्यक्त किया। मुख्य अभियंता ने तुरंत ही मौके पर टैंकर से पानी पहुंचाने के आदेश अधिकारियों को दिए। जबकि कार्यकारी अभियंता बीरेंद्र कर्दम ने वहां नया टयूबवेल लगवाने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पानी माफिया की मिलीभगत से पेयजल आपूर्ति बाधित की जाती है। कभी उनके इलाके में पानी आता है और कभी कई दिन तक नहीं आता। पीछे से वाल्व बंद कर दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों में शामिल अमित, सुनीता, कांता, मदेना, सरोज, निर्मलादेवीख् सुरेखी देवी, सुनीता आदि ने बताया कि करीब तीन सौ परिवार पेयजल संकट झेल रहे हैं। इस इलाके में पानी नहीं पहुंच पाता है। इसलिए अलग से एक टयूबवेल की मांग कई बार कर चुके हैं।

रैनीवेल के पानी की मांग

प्रदर्शनकारी अनशनकारी बाबा रामकेवल के साथ कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे शहर को पीने का पानी मिल रहा है। फिर इस इलाके को पानी क्यों नहीं मिल रहा है? जबकि नगर निगम के अधिकारी पर्याप्त पानी होने का दावा करते हैं। कार्यकारी अभियंता ने संबंधित एसडीओ को इलाके में पानी का बूस्टर बनाने के लिए जमीन का सर्वे करने के दिशा-निर्देश दिए। ताकि इस इलाके को रैनीवेल के पानी से जोड़ा जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें