तैराकी में लक्षिता, उदित और दिवित का शानदार प्रदर्शन
फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-45 स्थित आयशर स्कूल में जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-45 स्थित आयशर स्कूल में जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 100 से अधिक महिला एवं पुरुष तैराकों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता जिला तैराकी संघ द्वारा आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता के आयोजन में भूमिका
जिला तैराकी संघ के महासचिव एके पंडित, कोच वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र जोगी, विजय पाल, राम भतेरी और श्रुति मलिक ने प्रतियोगिता के आयोजन में अहम भूमिका निभाई। 44 डिग्री तापमान में तैराकों और उनके अभिभावकों का उत्साह देखने योग्य रहा। महिला 100 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता में लक्षिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, हर्षिका दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में उदित मलिक ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में लक्षिता, नियति और भीनी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में दिवित ने पहला, जीवितेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में सान्वी ने पहला, भीनी ने दूसरा और पाखी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में मयंक मेहता विजेता, डिविट प्रथम उपविजेता और रुद्र शांडिल्य द्वितीय विजेता रहे। महिलाओं में हर्षिका, कशिश व आलिया ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर बटर फ्लाई प्रतियोगिता में दर्श सिंह ने पहला स्थान पाया। महिला वर्ग में हर्षिता विजेता और आलिया उपविजेता रहीं। ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में जीवितेश प्रथम व रुद्र द्वितीय रहे। महिला वर्ग में सान्वी प्रथम व पाखी द्वितीय रहे। बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में मयंक मेहता पहले व रुद्र दूसरे स्थान पर काबिज हुआ। हर्षिका ने पहला और कशिश ने दूसरा स्थान हासिल किया। फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में उदित मलिक ने जीत हासिल की। महिलाओं में नियति, लक्षिता व आद्या ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 और 800 मीटर प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुषों के फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में दर्श सिंह प्रथम, उदित मलिक द्वितीय रहे। महिलाओं में लक्षिता ने पहला और नियति ने दूसरा और आलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में दर्श सिंह प्रथम, उदित मलिक द्वितीय रहे। महिलाओं में नियति ने पहला, सान्वी ने दूसरा और आलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में दिवित प्रथम, प्रीत द्वितीय और सक्षम तृतीय रहे। महिला वर्ग में सान्वी ने पहला, आद्या ने दूसरा और अनेशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बटर फ्लाई प्रतियोगिता में लक्षिता, अनेशा ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में मयंक मेहता ने पहला, प्रीत ने दूसरा और दर्श कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में सान्वी, भीनी व पाखी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में प्रीत ने पहला, आयुष ने दूसरा और जीवितेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में अनेशा प्रथम, आद्या द्वितीय रहीं। दर्श कुमार पहले व रुद्र शांडिल्य दूसरे स्थान पर काबिज हुए। दर्श ने 36.64 और रुद्र शांडिल्य ने 38.22 सेकेंड में बैक स्ट्रोक तैराकी पूर्ण की
विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे
जिला तैराकी संघ के महासचिव एके पंडित ने बताया कि यह सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता 21 व 22 मई को बहादुरगढ़ में आयोजित होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
-----------
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


