ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादजिले के खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दमखम

जिले के खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दमखम

जिले के चार खिलाड़ी इंडो-नेपाल क्रिकेट सीरीज में दमखम दिखाएंगे। पांच जून से काठमांडू में शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में चार खिलाड़ी फरीदाबाद से भी शामिल हैं। डे-नाइट क्रिकेट बॉल...

जिले के खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दमखम
Center,FaridabadFri, 02 Jun 2017 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के चार खिलाड़ी इंडो-नेपाल क्रिकेट सीरीज में दमखम दिखाएंगे। पांच जून से काठमांडू में शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में चार खिलाड़ी फरीदाबाद से भी शामिल हैं। डे-नाइट क्रिकेट बॉल एसोसिएशन की ओर से कराई जा रहे इस मुकाबले के लिए दयालबाग स्थित सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय कैंप लगाया गया था। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। बेहतरीन 12 खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए चुना गया है। इसमें हरियाणा के फरीदाबाद से चार खिलाड़ियों पवन श्रीवास्तव, नितिन कुंद्रा, राज गौरव, नितिश कुमार का चयन हुआ है। इनके अलावा दिल्ली से मानव गोस्वामी, निखिल, मुकेश आदि शामिल हैं। एसोसिएशन के निदेशक मुकुल ने बताया कि चार दिवसीय इस सीरीज को खेलने वाली भारतीय टीम के चयन के लिए 25 से 30 जून तक ट्रायल हुए थे। इसमें दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार आदि से खिलाड़ी चुने गए हैं। फरीदाबाद के पवन श्रीवास्तव टीम की कप्तानी करेंगे। टीम चार जून को काठमांडू के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले पिछले साल हुई इस सीरीज में भारतीय टीम विजेता रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें