Faridabad News: कष्ट निवारण समिति की बैठक 24 अगस्त को
हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Faridabad News: नूंह जिले में 24 अगस्त को शाम चार बजे लघु सचिवालय के सभागार में लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मंत्री विपुल गोयल करेंगे, जिसमें 14 परिवादों पर सुनवाई की जाएगी। सभी विभागों के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

Faridabad News: नूंह, सरसमल। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 24 अगस्त को शाम चार बजे लघु सचिवालय के सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल करेंगे। बैठक में कुल 14 परिवादों पर सुनवाई की जाएगी, जिनमें चार पुराने और 10 नए मामले शामिल हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागों से जुड़े मामलों पर सुनवाई होगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी विभागीय शिकायतों से संबंधित तथ्यात्मक और अद्यतन जवाब लेकर बैठक में पहुंचें। अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।


