Faridabad News: नाटक में द मॉडर्न स्कूल की टीम प्रथम रही

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: फरीदाबाद के मॉडर्न स्कूल सेक्टर-85 में जिला स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता हुई, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिक कारों और महासागरों के संरक्षण जैसे विषयों पर प्रदर्शन किए गए। द मॉडर्न स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली और गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल को क्रमशः द्वितीय तथा तृतीय स्थान मिला।

Faridabad News: नाटक में द मॉडर्न स्कूल की टीम प्रथम रही

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। द मॉडर्न स्कूल सेक्टर-85 मे जिला स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद ब्लॉक और बल्लभगढ़ ब्लॉक में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आई टीमों ने हिस्सा लिया। इस बार छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दोस्त टूल या खतरा, इलेक्ट्रिक कार भविष्य की राह, महासागरों का संरक्षण आदि विषयों पर नाटक करना था। नाटक में प्रथम स्थान द मॉडर्न स्कूल सेक्टर 85 की टीम को मिला, गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 55 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिले की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार द मॉडर्न स्कूल सेक्टर 85 की पिर्षा अरोड़ा को मिला।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैहर निकेतन को मिला।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: नाटक में द मॉडर्न स्कूल की टीम प्रथम रही