Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsDistrict Level Gita Jayanti Festival Celebrates Culture and Awareness in Faridabad
छात्रों ने कृष्ण लीला की प्रस्तुतियों से मन मोहा

छात्रों ने कृष्ण लीला की प्रस्तुतियों से मन मोहा

संक्षेप:

फरीदाबाद में एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित गीता जयंती महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गीता के श्लोकों का उच्चारण और जागरूकता रैलियां भी शामिल रहीं, जो जीवन मूल्यों और नैतिकता का संदेश फैलाने के लिए आयोजित की गईं।

Nov 30, 2025 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्स में रविवार को भक्ति, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का अनोखा संगम देखने को मिला। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभागार में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से तीन दिवसीय गीता जयंती महाेत्सव का आयोजन कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। समारोह में दूसरे दिन विभिन्न शिक्षण संस्थानों के युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरा सभागार तालियों से गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी-5 की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत महाभारत के द्रोपदी चीरहरण प्रसंग से हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनकी सशक्त अभिनय क्षमता और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया, जिसके बाद सभागार में उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। इसके बाद संध्या चौधरी ने अपनी रागनी प्रस्तुति के माध्यम से वातावरण में सुरों की ऐसी मिठास घोल दी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। उनकी गायकी की सुरीली लय, अभिव्यक्ति की स्पष्टता और प्रस्तुति की गरिमा ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। दर्शकों ने पूरा उत्साह दिखाते हुए तालियों के माध्यम से उनके प्रदर्शन की सराहना की और कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम की शृंखला में आगे सेक्टर-55 स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने श्रीकृष्ण लीला पर आधारित मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी अभिव्यक्ति, ताल-माधुर्य और समन्वित प्रस्तुति ने मंच का वातावरण भक्तिरस और सौंदर्य से भर दिया। दर्शकों ने उनकी लयात्मक और भावपूर्ण प्रस्तुति का हार्दिक आनंद लिया तथा उत्साहपूर्वक तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। इन प्रस्तुतियों ने महोत्सव को सांस्कृतिक समृद्धि और कलात्मक ऊर्जा से और अधिक जीवंत बना दिया। इस अवसर पर मनोनीत पार्षद जसवंत पवार, नगर निगम सचिव डॉक्टर विजय पाल यादव, जिला शिक्षा अधिकारी अंशुल सिंगला, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालयों में एक साथ गूंजा गीता पाठ जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में सुबह एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण किया गया। छात्रों ने गीता के 18 अध्यायों के प्रमुख श्लोक पढ़कर जीवन मूल्यों, कर्तव्य और कर्मयोग का संदेश दिया। कई स्कूलों में पोस्टर-मेकिंग, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। अध्यापकों ने छात्रों को गीता के व्यावहारिक जीवन में महत्व के बारे में बताया और उन्हें सकारात्मक सोच और अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया। वॉक-फॉर-गीता और जागरूकता रैली जिले में वॉक-फॉर-गीता कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वयंसेवी संगठनों ने भाग लेकर समाज में शांति, नैतिकता और सद्भाव फैलाने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर गीता पढ़ो, जीवन सुधारो, कर्म ही पूजा है जैसे संदेश दिए। पलवल में भी विविध कार्यक्रम, छात्रों की बड़ी भागीदारी जिले में गीता जयंती को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक श्रृंखला के कार्यक्रम आयोजित किए। एनसीसी कैडेटों द्वारा जागरूकता मार्च निकाला गया, जबकि स्कूलों में ‘गीता ज्ञान परीक्षा’ और ‘श्लोक वाचन’ ने माहौल को धार्मिक बनाया। कई शिक्षण संस्थानों ने डिजिटल गीता सार प्रदर्शनियां लगाईं, जिन्हें अभिभावकों ने भी सराहा। कुछ कॉलेजों में योग सत्र और प्रेरक व्याख्यान आयोजित हुए, जहां वक्ताओं ने गीता को आधुनिक जीवन के तनाव-प्रबंधन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप सिंह भी महोत्सव का अवलोकन करने पहुंचे। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित पवित्र हवन यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित कर कार्यक्रम की मंगल कामना की। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन पलवल की संयुक्त भागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में सोमवार तक जारी रहेगा। एडीसी ने इस अवसर पर गीता पर आधारित प्रश्रोतरी के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। नूंह में अंतरधार्मिक सद्भाव पर केंद्रित कार्यक्रम नूंह में आयोजित गीता जयंती कार्यक्रमों की विशेषता रही-सद्भाव, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश। स्थानीय विद्यालयों में शांति-संदेश रैलियां निकाली गईं। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विश्व बंधुत्व की थीम पर आधारित नाटकों का मंचन किया। गीता के सार्वभौमिक संदेश को सभी समुदायों तक पहुंचाने की कोशिश की गई। प्रशासन का विशेष सहयोग जिला प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से महोत्सव के दौरान स्वच्छता, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गईं। कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर गीता के प्रकरणों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही।