परिवाद समिति बैठक में आठ शिकायतों का निपटारा
पलवल में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने 15 में से 8 शिकायतों का समाधान किया। अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बिजली, पानी और स्वास्थ्य से जुड़ी कई जनशिकायतें रखी गईं।

पलवल, संवाददाता। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की शुक्रवार को मासिक बैठक हुई। जिसमें उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने 15 परिवादों में से 8 का मौके पर समाधान कराया। शेष मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी जनशिकायतें रखी गईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। गांव सीहा के किसानों की बिजली निगम से जुड़ी शिकायत पर उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी की निगरानी में कमेटी बनाकर मार्केट रेट तय करने के आदेश दिए।
किठवाड़ी निवासी चतर सिंह की जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़ी शिकायत की जांच एसडीएम पलवल को सौंपी गई। गांव सुल्तानपुर निवासी राजकुमार की निजी शिक्षण संस्थान से जुड़ी शिकायत पर नगराधीश को जांच के निर्देश दिए गए। एचएसवीपी से जुड़ी शिकायत पर कार्रवाई श्री राम कॉलेज से संबंधित मोनू माहौर की शिकायत, सेक्टर-2 पलवल निवासी सरस्वती देवी की एचएसवीपी से जुड़ी शिकायत पर भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर नोटिस जारी किया गया है और सीलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव मालूका निवासी रामप्रसाद की बुढ़ापा पेंशन, पंचवटी कॉलोनी के चरण सिंह की बिजली समस्या, बांसवा के मांगेराम की बैंक ऋण और बामनीखेड़ा के महावीर की श्रम विभाग से जुड़ी शिकायत का समाधान कर दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने संतोष जताया। उपायुक्त ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर वास्तविक स्थिति जानने के निर्देश दिए गए। उन्होंने समाधान शिविरों की जानकारी देते हुए आमजन से सोमवार और वीरवार को आयोजित शिविरों में पहुंचने की अपील की। बैठक में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


