Faridabad News: सोशल मीडिया पर समस्या सुनकर समाधान करने की तैयारी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: पलवल के जिला प्रशासन ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान का पहल किया है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनका समाधान करेंगे। इसके साथ ही समाधान शिविर और दूरभाष सुविधा भी प्रदान की गई है।

Faridabad News: सोशल मीडिया पर समस्या सुनकर समाधान करने की तैयारी

Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। अब पलवल के लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया को भी जनसमस्याओं के समाधान का माध्यम बनाया है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर सोशल मीडिया पर सामने आने वाली समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान कराने की निगरानी करेंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही प्रशासन की नजर

समस्याओं पर सोशल मीडिया का प्रभाव

शहर की सड़क खराब हो, गांव में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हो या किसी अन्य जनसमस्या से लोग परेशान हों तो अब अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुंचाई जा सकती है। प्रशासन की ओर से उपायुक्त पलवल के विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए लोगों से सीधे संवाद की पहल की गई है।

प्रशासन की कार्रवाई की प्रक्रिया

उपायुक्त ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। विभागीय अधिकारी समस्या की जांच कर उसके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि शिकायतों पर जल्द कार्रवाई हो और लोगों को राहत मिले।

समाधान शिविर और दूरभाष सेवा

इस पहल के जरिए प्रशासन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर सीधे नजर रखने की कोशिश कर रहा है। लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर उठाई जाने वाली जनसमस्याओं को भी प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से लिया जाएगा।

समाधान शिविर में भी सीधे सुनी जा रही शिकायतें

सोशल मीडिया के साथ जिला प्रशासन समाधान शिविर के जरिए भी लोगों की समस्याएं सुन रहा है। हर सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है। इसमें लोग अपनी शिकायत अधिकारियों के सामने रख सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। यहां लोगों की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों के सामने ही सुनवाई की जाती है। इससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज करने में मदद मिल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्या होने पर समाधान शिविर में पहुंचकर उसे प्रशासन के सामने रखें। प्रशासन का मानना है कि नियमित जनसुनवाई से लोगों का शासन-प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो रहा है।

फोन पर भी बता सकते हैं अपनी परेशानी

सोशल मीडिया और समाधान शिविर के अलावा जिला प्रशासन ने दूरभाष के जरिए शिकायत बताने की सुविधा भी दी है। जिले का कोई भी नागरिक अपनी समस्या के संबंध में प्रशासन से संपर्क कर सकता है। इसके लिए 01275-298051, 01275-298160 और 01275-248901 नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर शिकायत या समस्या बताई जा सकती है। संबंधित मामले में विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना है। इसके लिए सोशल मीडिया, समाधान शिविर और दूरभाष जैसे माध्यमों को जनसंवाद से जोड़ा गया है।

सामान्य प्रश्न

पलवल में लोग अपनी शिकायतें कैसे दर्ज करा सकते हैं?
लोग अपनी शिकायतें सोशल मीडिया, समाधान शिविर, और दूरभाष के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: सोशल मीडिया पर समस्या सुनकर समाधान करने की तैयारी