Faridabad News: कमेटी के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: पलवल के हथीन थाना क्षेत्र में बाबूपुर गांव में कमेटी के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इस झगड़े में 77 वर्षीय अयूब खान समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Faridabad News: कमेटी के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े

Faridabad News: पलवल,अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत गांव बाबूपुर में कमेटी के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। झगड़े में 77 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार गांव बाबूपुर निवासी 77 वर्षीय अयूब खान ने शिकायत में बताया कि कमेटी के लेनदेन को लेकर उसके भतीजे इरफान और सलीम शराफत के घर बातचीत करने गए थे। आरोप है कि वहां शराफत के परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट की।

किसी तरह दोनों वहां से निकलकर आए। इसके बाद दोबारा विवाद हुआ और अयूब खान को भी लाठी मार दी गई। मारपीट में अयूब खान, इरफान और सलीम को चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: कमेटी के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े