अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की सुविधा आज से

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सुविधा शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसका शुभारंभ करेंगे। इससे स्थानीय किडनी रोगियों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। मरीजों को अब दूर-दूर के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।

अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की सुविधा आज से

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में आज से डायलिसिस सुविधा शुरू होने जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसका ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। इस सुविधा के शुरू होने से छांयसा और उसके आसपास के गांवों के किडनी रोगियों को निशुल्क डायलसिसिल की सुविधा मिलेगी।

डायलिसिस के लिए स्थानीय उपचार

किडनी मरीजों को अब डायलिसिस के लिए बीके अस्पताल एवं शहर निजी एवं दिल्ली के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मेडिकल कॉलेज में आधुनिक मशीनों से लैस डायलिसिस यूनिट तैयार कर ली गई है। यहां प्रशिक्षित डॉक्टरों और तकनीकी स्टाफ की निगरानी में मरीजों का उपचार किया जाएगा। डायलिसिसि यूनिट पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर शुरू की जाएगी।इसमें हरियाणा के निवासियों की बिल्कुल निशुल्क डायलिसिस होगी, जबकि अन्य राज्यों के अलावा रोगियों से सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा। इसका आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी काफी फायदा मिलेगा, क्योंकि निजी अस्पतालों में डायलिसिस का खर्च काफी अधिक होता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है। डायलिसिस यूनिट शुरू होने से गंभीर किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और उन्हें लंबी दूरी तय करने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से इलाके में डायलिसिस सुविधा की मांग की जा रही थी। अब मेडिकल कॉलेज में यह सेवा शुरू होने से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं बीके अस्पताल संचालित एमआरआई व सीटी स्कैन केंद्र संचालक नवनीत सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को कई जगहों पर डायलसिसिल केंद्र, सीटी व एमआरआई केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। उन्हें सरकार से बहादुगढ़ का सीटी स्कैन केंद्र चलाने की अनुमति मिली है।

एक जिले में डायलिसिस यूनिट

बता दें कि वर्ष 2017 में बीके अस्पताल के द्वितीय तल पर डायलसिस सेंटर शुरू किया गया था। यहां पर शुरुआत में सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार डायलिसिस होती थी। अब सरकार ने दो वर्षों से बिल्कुल निशुल्क कर दी है। डायलिसिस का भुगतान सरकार करती है।

----

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फरीदाबाद में डायलिसिस सुविधा कब शुरू हो रही है?
डायलिसिस सुविधा आज से श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में शुरू हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।