ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादगोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने किया गाय पूजन

गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने किया गाय पूजन

फरीदाबाद में गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने गाय का पूजन किया। गौशालाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने किया गाय पूजन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 20 Nov 2023 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। जिले के विभिन्न इलाकों में गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने गाय का पूजन किया। गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में गौशालाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को सूरजकुंड रोड स्थित श्रीगोपाल गोशाला में विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 27वां गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। जिले के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां गायों की सेवा के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीति सलाहकार अजय गौड़ ने कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। श्रीगोपाल गोशाला के अध्यक्ष रमेश गुप्ता और तिलकराज बैंसला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अजय गौड़ ने कहा कि गोपाष्टमी पर्व भरतीय संस्कृति का बड़ा पर्व है। इसका उद्देश्य विश्व कल्याण है। गौसेवा से जीवन के कष्ट दूर होते है। वास्तव मे गाय की पूजा संसार से तरने का मार्ग है। इसलिए सभी लोगों को गौ माता की पूजा अर्चना करनी चाहिए। गौ की सेवा करनी चाहिए। गौ पूजन का शुभांरभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से गौ माता का पूजन किया। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि गाय ही एक ऐसा पशु है जो पूरे जीवन आपके परिवार की सेवा करती है। बच्चों के लिए दूध देती है। परिवार पालन पोषण करती है और बदले में आपसे कुछ नहीं मांगती है। इसलिए ऐसी गाय माता का सभी को पूजन करना चाहिए। श्रीगोपाल मंदिर के महंत आचार्य पंडित अनिल शास्त्री आदि ने श्रद्धालुओं से पूजा अर्चना करवाई। इस मौके पर दाउ दयाल, आशा गुप्ता, कालीदास गर्ग, एसके जैन, सुभाष डाबरा, पुष्पकांत शर्मा, अनिल नायर आदि मौजूद रहे।

भारतीय संस्कृति का मूल आधार है गाय

श्रीसिद्धदाता आश्रम की नारायण गौशाला में श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम के अधिष्ठाता स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने गऊ-पूजन किया। स्वामी जी ने अपने प्रवचन में कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल आधार गाय है। संस्कृति की रक्षा के लिए गौधन का संरक्षण बहुत जरुरी है। गौधन के बल पर भारत विश्व का सिरमौर बन सकता है। उन्होंने कहा कि गाय के दूध के महत्व की वैज्ञानिक प्रमाणिकता क्षेष्ठतम साबित हुई है। गाय के दूध से बने पदार्थों से व्यक्ति का तन और मन स्वस्थ रहता है। समाज में आ रही गाय के प्रति उदासीनता का भाव उचित नहीं है। इस पर अनुसंधान की जरुरत है। दिव्यधाम की गौशाला में करीब पांच सौ गाय है।

पांच लाख मंदिरों में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से रामलला की पहली आरती में जुड़ेगे श्रद्धालुगण

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि 22 जनवरी -2024 को अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर निर्माधाीन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और आरती का कार्यक्रम भव्य होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। जबकि पूरे देश के श्रद्धालुओं को इस आयोजन से विभिन्न माध्यमो से जोड़ा जाएगा। इस कड़ी में देश के पांच लाख मंदिरों में बड़ी स्क्रीन लगाकर श्रद्धालुओं को जोड़ा जाएगा। अधिक से अधिक लोग इस भव्य कार्यक्रम से जुड़़ सके। ऐसी व्यवस्था की जा रही है। उस दिन श्रद्धालुगण अपने घरों में दीये जलाकर दिवाली मनाएंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें