Faridabad News: स्मार्ट सिटी में 2258 लोगों को दिया गया नोटिस

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी में डेंगू और मलेरिया के मामलों की संख्या सीमित है, लेकिन मच्छरों के लार्वा का मिलना चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 2258 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इस वर्ष डेंगू के छह और मलेरिया के तीन मामले सामने आए हैं। जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।

Faridabad News: स्मार्ट सिटी में 2258 लोगों को दिया गया नोटिस

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में डेंगू और मलेरिया के मामले फिलहाल सीमित हैं, लेकिन मच्छरों के लार्वा मिलने का सिलसिला स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। घरों, औद्योगिक इकाइयों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों और अन्य स्थानों पर जमा पानी में लगातार लार्वा मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक करीब 2258 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है।

डेंगू के छह मामले हुए

स्वास्थ्य विभाग की टीमें 205345 घरों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग बीके अस्पताल में आने वाले प्रत्येक बुखार के मरीज में मलेरिया की पुष्टि के ब्लड स्लाइड तैयार करवा रहा है। अबतक 1.25 लाख से अधिक लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार की जा चुकी हैं। बता दें कि मानसून के दौरान मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती रहती है। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए विभाग की टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य निदेशालय ने इस बार सप्ताह में एक दिन घरों में ड्राई डे मनाने का आह्वान किया है, ताकि कूलर, गमले, टंकी और अन्य स्थानों पर जमा पानी को साफ किया जा सके।

मच्छर दिवस पर निकलेगी जागरूकता रैली

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि की। इसके बाद जिले में इस वर्ष डेंगू मरीजों की संख्या छह हो गई है। विभाग के अनुसार दोनों मरीजों की हालत में सुधार है। मरीजों के घर और आसपास के क्षेत्र में दवा का छिड़काव करने के साथ मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया गया। वहीं, जिले में मलेरिया के अब तक तीन मामले सामने आए हैं।

मच्छर दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली बीके अस्पताल से शुरू होकर एनआईटी के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों से होते हुए वापस बीके अस्पताल में समाप्त होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को मच्छरों के लार्वा की पहचान करने और उसे नष्ट करने के तरीके बताएंगी। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत का कहना है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने देना ही मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है। डेंगू के अभी तक छह और मलेरिया के तीन मामले हैं।

सामान्य प्रश्न

फरीदाबाद में डेंगू और मलेरिया के कितने मामले सामने आए हैं?
फरीदाबाद में डेंगू के अब तक छह और मलेरिया के तीन मामले सामने आए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: स्मार्ट सिटी में 2258 लोगों को दिया गया नोटिस