ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादपेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ रोष जताकर सोमवार को पुराना फरीदाबाद सब्जी मंडी चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 25 Sep 2017 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ रोष जताकर सोमवार को पुराना फरीदाबाद सब्जी मंडी चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पार्टी के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष वाईके शर्मा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से आम आदमी परेशान है। इसका सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व बाजार में कच्चे तेल का दाम निरंतर गिर रहा है और देश में तेल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। तेल कंपनियों की आड़ में लोगों को लूटा जा रहा है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को सुनील ग्रोवर, राजन गुप्ता, आरपी झा, कृष्णकुमार, सुमन वशिष्ठ, जसवंत सिंह, अरविंद आदि ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें