ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादकिसानों के समर्थन में निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन

किसानों के समर्थन में निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन

किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार दोपहर को  सीटू(सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस) की...

किसानों के समर्थन में निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 02 Dec 2020 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार दोपहर को  सीटू(सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस) की  जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बीके चौक पर नगर निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर ने किया। जबकि संचालन जिला सेक्रेटरी लाल बाबू शर्मा कर रहे थे। सीटू की प्रदेश कमेटी के नेता सुरेंद्र मलिक  ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों के हक में तीन कानून बना दिए हैं। इन्हें किसानों के हित में कहकर प्रचारित किया जा रहा है। इन कानूनों के लागू होने से खेती घाटे का सौदा हो जाएगी। सीटू के नेता वीरेंद्र मलिक ने कहा कि कानूनों से  कारपोरेट घरानों को मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। ये कानून रद्द होने चाहिएं। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर, झंडे और नारे लिखी हुई तख्तियां थीं।  सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र डंगवाल ने कहा कि  तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना होगा। सरकार को शांतिपूर्ण धरना दे रहे किसानों की मांगें माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ दमनकारी नीतियां अपना रही है। इस मौके पर सीटू नेता शिव प्रसाद ने कहा कि आंदोलनरत किसानों के ऊपर दिल्ली और हरियाणा की पुलिस आंसू गैस और पानी की बौछारें कर रही है। यह निंदनीय है। बीजेपी की सरकार अन्नदाता पर अत्याचार करने पर अमादा है। सीटू जिला कमेटी किसान आंदोलन के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस प्रदर्शन में विजय झा, वीरेंद्र पाल, कामेश्वर ठाकुर, महेश द्विवेदी, सुधा पाल, हेमलता, नीलम जोशी, सुशीला, पूजा, कमलेश चौधरी, कर्मचारी नेता धर्मवीर वैष्णव, हवा सिंह, रमेश प्रधान वाईएमसीए सफाई कर्मचारी यूनियन आदि ने भी संबोधित किया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें