पलवल–बल्लभगढ़ के बीच बने अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर : रघुबीर तेवतिया

Mar 06, 2026 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने विधानसभा में पलवल-बल्लभगढ़ के बीच ट्रामा सेंटर बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हाईवे पर सड़क हादसे बढ़ रहे हैं और घायलों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्थान की जांच का आश्वासन दिया।

पलवल–बल्लभगढ़ के बीच बने अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर : रघुबीर तेवतिया

फरीदाबाद। पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने विधानसभा के बजट सत्र में पलवल-बल्लभगढ़ के बीच ट्रामा सेंटर बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हाईवे पर हादसे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थान की जांच कराने का आश्वासन दिया। विधायक रघुबीर तेवतिया ने सदन में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 का पलवल से बल्लभगढ़ तक का हिस्सा उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस इलाके में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं और रोजाना भारी यातायात चलता है, जिससे सड़क हादसे भी अधिक होते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने पर घायलों को उपचार के लिए पलवल या फरीदाबाद ले जाना पड़ता है।

पलवल का जिला नागरिक अस्पताल शहर के भीतर होने से वहां तक पहुंचने में जाम के कारण काफी समय लग जाता है। ऐसे में हाईवे के बीच आधुनिक सुविधाओं वाला ट्रामा सेंटर जरूरी है, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके। सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने केंद्र की प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट रिलीफ योजना का जिक्र किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्तावित स्थान की जांच कराने और अधिकारियों को मौके पर भेजने का आश्वासन दिया। विधायक तेवतिया ने कहा कि वह क्षेत्र के मुद्दे सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाते रहेंगे। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए और ट्रामा सेंटर से हादसों में जान बचाने में मदद

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।