नगर निगम के एसडीओ के खिलाफ गृहमंत्री से कार्रवाई की मांग
फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। नगर निगम बल्लभगढ़ जोन में कार्यरत एक कर्मचारी ने गृहमंत्री और उपायुक्त

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। नगर निगम बल्लभगढ़ जोन में कार्यरत एक कर्मचारी ने गृहमंत्री और उपायुक्त को पत्र भेजकर नगर निगम के एसडीओ पर पद के दुरुपयोग, अभद्र व्यवहार और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। उन्हाेंने एसडीओ के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, सेक्टर-17 निवासी शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह ने गृहमंत्री को भेजे पत्र में बताया है कि वह वार्ड नंबर-3, सेक्टर-25 में तैनात है। 21 मई को वह राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा भेजे गए एक पत्र को लेकर एसडीओ के कार्यालय पहुंचे थे।
इस दौरान एसडीओ ने उन पर ड्यूटी से गैरहाजिर रहने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। जबकि वह डयुटी पर हाजिर थे। इस पर उन्होंने एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुसूचित जाति में शिकायत दर्ज करवा दी थी। आरोप है कि इस मामले में एक जून को भी एसडीओ ने उन्हें बुलाकर शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने गृहमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित एसडीओ के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की है।---------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


