Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsDelhi Blast Aftermath Palwal Police to Verify Foreign and J K Students
पलवल में बाहरी छात्रों का सत्यापन किया जाएगा

पलवल में बाहरी छात्रों का सत्यापन किया जाएगा

संक्षेप:

दिल्ली में हुए धमाके के बाद पलवल जिला पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस विदेशी छात्रों और जम्मू-कश्मीर के छात्रों का सत्यापन करेगी। एसपी ने सुरक्षा को लेकर सख्त आदेश दिए हैं। संदिग्ध वाहनों और पिछले तीन महीने में जम्मू-कश्मीर से आए लोगों की जांच की जाएगी। सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

Nov 14, 2025 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल, संवाददाता। दिल्ली धमाके से सबक लेने के बाद जिला पुलिस एक्शन मोड पर है। जिले में विदेशी छात्रों और जम्मू-कश्मीर के छात्रों का सत्यापन किया जाएगा। जिला पुलिस अन्य मामलों में भी जांच करेगी। बता दें कि 10 नवंबर को दिल्ली में धमाका हुआ जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और कई लोग गंभीर तौर से घायल हुए। एसपी ने अपने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट शब्दों में आदेश दिए हैं कि कालेजों में पढ़ने वाले विदेशी और जम्मू कश्मीर के छात्रों का सत्यापन किया जाए और उनकी गहनता से जांच की जाए। सुरक्षा के मामले में कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोड पर चलते संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की जाए। इसके अलावा पिछले तीन माह में जम्मू कश्मीर से आकर जिले के होटलों में ठहरने की जांच की जाएगी। मस्जिदों और मदरसों में रुकने वाले बाहरी लोगों की जांच की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता संजय कुमार ने बताया कि एसपी वरुण सिंगला ने आदेश जारी किए हैं कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। जो आदेश जारी किए हैं उन पर सही ढंग से काम किया जाए। अगर किसी ने भी आदेशों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।