मुख्यमंत्री घोषणाओं के विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: उपायुक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत चल रही विकास परियोजनाओं को समयबद्ध

मुख्यमंत्री घोषणाओं के विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: उपायुक्त

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत चल रही विकास परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागवार लंबित और प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों पर वर्तमान में काम चल रहा है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डॉ. छिल्लर ने अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों के कार्य लंबित हैं, वे संबंधित मुख्यालयों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखें और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। यदि किसी परियोजना में प्रशासनिक या तकनीकी बाधा आ रही है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए ताकि विकास कार्यों की गति प्रभावित न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।