ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादप्रतियोगिता में दीपा ने बाजी मारी

प्रतियोगिता में दीपा ने बाजी मारी

सेक्टर 55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शाताब्दी सप्ताह पर बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानी,...

प्रतियोगिता में दीपा ने बाजी मारी
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 20 Sep 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सेक्टर 55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शाताब्दी सप्ताह पर बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रभक्तों का पोशाक पहनकर प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में झांसी की रानी बनी कुमारी दीपा प्रथम, इंदिरा गांधी बनी कुमारी दिव्या पाठक द्वितीय और भारत माता बनी कुमारी दृष्टि तृतीय स्थान पर रही। वहीं, भगत सिंह बने नवीन कुमार चौथे स्थान पर रहे। इस अवसर पर देशभक्ति के गीतों की भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दीपा और दिव्या प्रथम, आदर्श व कीर्ती द्वितीय और नवीन तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने गरीब परिवार में जन्म लिया था। वह एक मेधावी छात्र थे। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक वीरेश शर्मा, महेंद्र गौतम, बृजेश शर्मा, वसीम खान, सोनिका सरोहा, मनु दहिया, सीमा भाटिया, रेनू गुजेला, बबीता और रचना शर्मा मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें