सेक्टर-3 की मुख्य सड़क धंसने से गड्ढा हुआ
फरीदाबाद में सेक्टर-3 से तिगांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है। स्थानीय लोगों ने गड्ढे के चारों ओर ईंटें लगाकर सुरक्षा के उपाय अपनाए हैं। नगर निगम और एफएमडीए ने मरम्मत कार्रवाई शुरू की है।

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-3 से तिगांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मंगलवार को अचानक धंस गई। इससे सड़क पर करीब 15 फुट का गहरा गड्ढा हो गया।
सुरक्षा के उपाय
सड़क के बगल में ही सरकारी स्कूल है, इससे हादसे का खतरा बढ़ गया। ऐसे में स्थानीय लोगों ने ही गड्ढे के आसपास ईंटें लगाकर इसे घेर दिया है ताकि कोई गड्ढे में न गिर सके। यह सड़क नगर निगम के अधीन है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर बुधवार को नगर निगम और एफएमडीए की टीम मौके पर पहुंची और धंसे हिस्से के आसपास बेरिकेडिंग कर इसकी मरम्मत शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार तक सड़क फिर से दुरुस्त हो जाएगी।
गड़ढा होने का कारण
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर 3 से तिगांव खाटू श्याम मंदिर को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। इससे रोजाना हजारों लोग आवजाही करते हैं। सड़क के धंसने से बीच में 15 फुट गहरा गड्ढा हो गया। इसके नीचे बड़ी सीवर लाइन जा रही है।
हादसे की आशंका
लोगों का कहना है कि गड्ढे की गहराई लगातार बढ़ती नजर आ रही है, जिससे सड़क का अन्य हिस्सा भी कमजोर पड़ सकता है। हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने गड्ढे के चारों ओर अस्थायी बेरिकेडिंग करी। साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने के लिए चेतावनी भी दी जा रही है।
तकनीकी जांच
सड़क के नीचे सीवर लाइन गुजर रही। लोगों का कहना है कि रात के समय यहां दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि दूर से गड्ढा दिखाई नहीं देता। स्थानीय निवासियों के कहा कि सड़क के नीचे सीवर लाइन या वर्षा जल निकासी प्रणाली में खराबी के कारण मिट्टी का कटाव हुआ हो सकता है, जिससे सड़क का हिस्सा धंस गया। हालांकि, वास्तविक कारण का पता तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले की जानकारी वार्ड पार्षद और एफएमडीए के अधिकारियों को दे दी गई है।
आम प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


