Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsDangerous Open Manholes in Faridabad Pose Threat to Drivers and Pedestrians
सीवर मैनहोल के टूटे ढक्कनों से सड़क हादसों का खतरा बढ़ा

सीवर मैनहोल के टूटे ढक्कनों से सड़क हादसों का खतरा बढ़ा

संक्षेप:

फरीदाबाद में कई स्थानों पर सीवर के मैनहोल क्षतिग्रस्त हैं, जो कोहरे के मौसम में खतरा बन सकते हैं। बुधवार को सेक्टर-7-8 चौक के पास दो मैनहोल के ढक्कन खुले थे, जिससे सड़क हादसे की आशंका बढ़ गई। नगर निगम और अन्य विभागों को इन मैनहोल की नियमित निगरानी और चेतावनी बोर्ड लगाने की आवश्यकता है।

Dec 10, 2025 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में कई जगह सीवर के मैनहोल क्षतिग्रस्त हैं कहीं पर पर धंसे हुए हैं। कोहरे के मौसम में सीवर के खुले मैनहोल वाहन चालकों की जान के लिए खतरा बन सकते हैं। यही नहीं पैदल राहगीरों की जान को भी ये जोखिल में डाल सकते हैं। सेक्टर-सात-आठ चौक के पास बुधवार को दो सीवर मैनहोल के ढक्कन खुले हुए थे। इन मैनहोल के खुले रहने से सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है। इस वजह से पुलिस ने यहां बैरिकेड भी खड़ा कर दिया है, ताकि वाहन चालक या पैदल इनके ऊपर से न गुजर सकें। इसी तरह रेलवे रोड के सीवर के ढक्कन भी धंसे हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनसे दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। उधर, बल्लभगढ़ के आर्य नगर में भी सीवर मैनहोल का ढक्कन क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा सेक्टर-64सी में भी सीवर मैनहोल का ढक्कन गायब है। मैनहोल से पहले संबंधित विभाग द्वारा कोई चेतावनी या धीमी गति से वाहन चलाने का बोर्ड नहीं लगाए जाते हैं। कोहरे के समय में इस तरह खुले मैनहोल से बड़ा खतरा रहता है। वाहन चालक का जरा सा ध्यान भटकते ही यहां पर बड़ा हादसा होने की पूरी आशंका है। रात के समय तो हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। सेक्टर-64 निवासी धर्मवीर ने बताया कि खुले मैनहोल किसी भी जान ले सकते हैं या चोटिल कर सकते हैं। विभागों को समय-समय पर सर्वे करते रहना चाहिए,ताकि इनकी वजह से हादसे की नौबत न आए। -- चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए नगर निगम, एफएमडीए आदि विभागों द्वारा सीवर लाइन की सफाई करवाई जाती रहती है, लेकिन सफाई कार्य के बाद ढक्कनों को मैनहोल पर ठीक से नहीं लगाया जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे की आशंका पैदा हो जाती है। हाल ही में रेलवे रोड एनआईटी पांच में सीवर लाइन की सफाई की गई थी, यहां सीवर लाइन के मैनहोल पर ढक्कन तो लगा दिया गया, लेकिन उसके पर मलबा पड़ा हुआ है। सड़क सुरक्षा के लिहाज से यह काफी खतरनाक बना हुआ है। सेक्टर-आठ निवासी आरती ने बताया कि यदि खुले मैनहोल के बारे में चेतावनी बोर्ड लगा दिए जाएं तो वाहन चालक सावधानी से चलेंगे। लेकिन, विभागों द्वारा इन पर ध्यान नहीं दिया जाता है। वाहन चालकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। अधिकारियों को ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर नजर रखनी चाहिए। ओवरलोड वाहनों से धंस रहे ढक्कन जानकारों का कहना है कि शहर में ओवरलोड वाहन चलते हैं। इस वजह से सीवर मैनहोल के ढक्कन धंस जाते हैं। रेलवे रोड पर माल से लदे ट्रक निकलते हैं। इस वजह से यहां सीवर के ढक्कन अक्सर धंसे हुए रहते हैं। बार-बार ठीक करने के बावजूद ये कुछ समय बाद फिर से धंस जाते हैं।